Ranchi: Husband and wife shot by criminals, died

रांची। राजधानी रांची में आए दिन गोली बारी कि घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। एक गोलीबारी की मामला शांत होती नहीं की दूसरी गोलीबारी की घटना का मामला सामने आ जाता है।अधिकारियों द्वारा कई बार इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए जाने के वावजूद बढ़ते क्राइम ग्राफ पर नियंत्रण संभव नहीं हो पा रहा है। ताजा मामला राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाका पिस्का मोड़ का है। जहां दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित जनक नगर में बुधवार की शाम अपराधियों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दंपती पर एक के बाद एक छह राउंड फायरिंग की. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...