खगड़िया। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही महंगी पड़ गयी है। चुनाव ड्यूटी से गायब 34 कर्मचारियों पर FIR के निर्देश डीसी ने दिये हैं। डीसी के सख्त तेवर ने कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया है। खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा गयी थी, लेकिन ड्यूटी में लगे 34 कर्मचारी ऐन मौके पर गायब हो गये। इन 34 मतदान कर्मियों पर डिस्पैच केंद्र पर योगदान नहीं किया। योगदान नहीं करने पर डीएम योंगेद्र सिंह ने ऐसे कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

यह कार्रवाई जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत की जाएगी। 5 मई को 25-खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 140- हसनपुर विधानसभा में निर्वाचन के लिए यू आर कॉलेज रोसड़ा में डिस्पैच सेंटर बनाया गया था। जहां सभी मतदान कर्मियों को उपस्थित होना था। यहां पर सभी मतदान कर्मियों का आपस में मिलान होना था। मतदान कर्मियों के बीच सामग्री वितरण किया जाना था। साथ ही सभी कागजात का मिलाल करना था।

लेकिन इस केंद्र पर 34 मतदान कर्मी प्रतिनियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद नहीं पहुंचे। कर्मचारियों की इस लापरवाही को डीसी ने गंभीरता से लेते हुए इसे मतदान कार्य का बाधा माना है। साथ ही ऐसे कर्मियों पर प्राथमिकी का आदेश दिया है। गैरमौजूद रहने वाले कर्मियों मंं 17 पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी-03, द्वितीय मतदान पदाधिकारी -4 तृतीय मतदान पदाधिकारी- 9 शामिल हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...