रांची । राजधानी रांची से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां शहर के बीचों बीच कांटा टोली के मंगल टावर में नाबालिक के साथ गैंगरेप की घटना सामने आ रही है। कांटा टोली स्थित मंगल टावर में 2 लोगों ने मिलकर इस गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और दोनों अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है।

क्या है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनगड़ा की रहने वाली नाबालिग लड़की का घर के कुछ सदस्यों के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद देर रात वह अपनी बहन के घर पिस्का मोड़ जाने के लिए निकल गई। इस दौरान नाबालिग के साथ यह घटना घटी। पुलिस ने अविलंब कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों को कांटाटोली का रहने वाला भोलू कुमार और लोवाडीह का रहने वाला मनीष तिर्की बताया जा रहा है।

कांटा टोली चौक में किया गैंगरेप

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि घरवाले से झगड़ा होने के बाद देर रात में वह बहन के घर पिस्का मोड़ के लिए निकली थी। कांटा टोली चौक के पास वो रास्ता भूल गई। उसकी बड़ी बहन का फोन नंबर उनके पास मौजूद था। इसने कई लोगों से मोबाइल से बात कराने का आग्रह किया।

इसी बीच नाबालिग को अकेला घूमता देख भोलू कुमार राम नाम का युवक उसके पास पहुंच गया। बहन से बात करवाने के बहाने कांटा टोली स्थित मंगल टावर के पास ले गया। वहां पहले से ही मनीष तिर्की मौजूद था। वहीं पर दोनों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर दोनों फरार हो गए।होश में आने के बाद पीड़िता दर्द से कराहती सड़क पर पहुंची। नाबालिग की कराहता देख घटना की जानकारी लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार को दी गई। उसके पुलिस द्वारा नाबालिग की अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...