रायपुर(एजेंसियां) । छत्तीसगढ़ में चल रहे चुनाव के बीच गोली चलने से सनसनी मच गयी। प्राइमरी स्कूल में गोली मारकर जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान का नाम जियालाल पंवार है, जब चुनाव ड्यूटी के लिए मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आया था। जवान ने खुद के सर पर सर्विल रायफल से गोली मारी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी।

घटना छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद की है, जहां पीपरछेड़ी कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल में जवान ने गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल में चुनाव के लिए आयी पुलिस पार्टी को रोका गया था। इसी दौरान मध्यप्रदेश से चुनाव ड्यूटी में आये जवान ने गोली मार ली।

जवान की दूसरे शिफ्ट में ड्यूटी थी, इसी वजह से वो स्कूल में ही मौजूद था। चुनाव के दौरान गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत ही मौजूद जवान मौके की तरफ भागे, जहां जवान खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इधर, ड्यूटी में लगे जवान की आत्महत्या से सनसनी मच गयी।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने एजेंसी को बताया कि मृतक जवान मध्यप्रदेश के राजपुर का रहने वाला है। मृतक जवान जियालाल पंवार के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। जवान 34 वी बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। वो लोकसभा चुनाव ड्यूटी में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आया हुआ था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...