रायपुर(एजेंसियां)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास के करीब गोली चलने से सनसनी मच गयी। घटना राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। ये गोली पूर्व विधायक के बंगले में चली है, जिनका शासकीय बंगला मुख्यमंत्री निवास से बिल्कुल सटा हुआ है। घटना आज सुबह की है, पूर्व विधायक का नाम देवती कर्मा के बंगले में चली गोली से एक जवान की मौत हो गयी है, जबकि असिस्टेंट प्लाटून कमांडर की हालत गंभीर है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बंगले में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गयी है। वही इस घटना में एक अन्य पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है। गोली उसके हाथ से आरपार हो गई। गंभीर हालत में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवती कर्मा का परिवार नक्सलियों की हिट लिस्ट में है, लिहाजा सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है।

कई सुरक्षा बल रायपुर के उनके बंगले में पदस्थ रहते हैं। पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में उनके बेटे आशीष कर्मा की VIP सुरक्षा में तैनात APC (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) रामकुमार कुमार दोहरे और हेड कांस्टेबल अजय सिंह बैरक में थे। वे अपने हथियारों की रोजमर्रा की साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान पिस्टल से गोली चली।

शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक एक्सीडेंटल मिसफायर था। बुलेट असिस्टेंट प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे के हाथ को चीरते हुए हेड कांस्टेबल अजय सिंह के दाहिने सीने में जाकर लगी। गोली लगने से अजय सिंह बेहोश हो गया। उसके सीने से तेजी से खून निकलने लगा। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। वही रामकुमार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक एक्सीडेंटल मिसफायर था। जिसमें एक बुलेट फायर हुई है। पुलिस को मौके से बुलेट का खोखा भी मिल गया है। गोली चलने के बाद जख्मी राम कुमार ने ही सिविल लाइन पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी।बताया जा रहा है कि इस मामले में मृतक अजय सिंह मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है और वहीं घायल APC राम कुमार भिंड का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के परिवारों को इस घटना की सूचना दे दी है। अब इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...