रांची। राहुल गांधी की मुसीबत लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद भी खत्म नहीं हुई है। अटकलें है कि राहुल को झारखंड की भी अदालतों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए, क्योंकि राहुल गांधी से जुड़े कई केस प्रदेश की अदालतों में चल रहे हैं। ऐसे में कोर्ट से राहुल को राहत मिलेगी या नहीं, इस पर हर किसी की नजर है। अप्रैल में राहुल गांधी से जुड़े तीन केस की डेट हैं।

2019 में सभी मोदी चोर हैं, वाले बयान को लेकर रांची में प्रदीप मोदी ने मुकदमा दर्ज करा रखा है। पहले उन्होंने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। निचली अदालत में उनके खिलाफ सुनवाई चलेगी। इस मामले में एक अप्रैल को सुनवाई निर्धारित है।

वहीं एक अन्य मामला अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़ा है। राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस मामले में भी दो मुकदमे चल रहे हैं, जिसमें अप्रैल माह में सुनवाई होगी। रांची और चाईबासा में उनके खिलाफ मामला दर्ज है। रांची में मुकदमा नवीन झा ने दर्ज कराया था।

राहुल गांधी ने 2018 में हुए कांग्रेस अधिवेशन में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। इस मामले में निचली अदालत ने नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ता ने जवाब देने के लिए समय मांगा है। इस मामले की सुनवाई पांच अप्रैल को होगी। अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में चाईबासा में भी एक मामला दर्ज है। इस मामले में तीन अप्रैल को सुनवाई निर्धारित है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...