रांची । राज्य सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति देने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। ये प्रोन्नति कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग से संबंधित है। झारखंड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके मुताबिक सचिवालय सेवा के सतीश कुमार (उप सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग) को प्रोन्नत करते हुए इसी विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण में उपसचिव बंदना कुमारी को इसी विभाग में संयुक्त सचिव का पद दिया गया है। सचिवालय सेवा के सुशील कुमार लाल दास (विधि विभाग, उप सचिव) को विधि विभाग में ही संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा वाणिज्य कर विभाग, झारखंड में उप सचिव रहे रघुनाथ राम को प्रोन्नति देते हुए इसी विभाग में संयुक्त सचिव पद पर स्थापित किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...