रांची। झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप है। पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग सोमवार को गरमी से कुछ राहत की उम्मीद जता रहा है। झारखंड मं सबसे ज्यादा गरमी धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, साहिबगंज. सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, पाकुड़ और गोड्डा जैसे जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज झारखंड के पांच जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिनमें सराइकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा शामिल है।

पांच मई को भी राज्य में 11 जिलों में हीट वेव के आसार हैं, जिसे लेकर मौसम विभाग ने पहले ही सतर्क रहने की अपील की है। इनमें सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, साहिबगंज. पाकुड़ और गोड्डा जैसे शहर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। 6 मई से बारिश राज्य के उत्तर-पू्र्वी हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी. इसे बाद अगले दिन 7 मई को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है. यह बारिश हल्के से मध्यम दर्जे की होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 प्रति किलोमीटर / प्रति घंटे चलने की संभावना है। विभाग के मुतबिक, 6 से 9 मई तक राज्य के कई हिस्सों (जिला) में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार, 8 और 9 मई को कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. साथ ही यह भी बताया गया है कि राज्य में बारिश होने की वजह से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे कम भी हो सकता है जिससे राज्यवासियों को कुछ दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...