रांची। आरक्षण का मुद्दा सुलझते ही झारखंड में विज्ञापनों का दौर शुरू हो गया है। जल्द ही पुलिस विभाग में भी बंपर भर्तियां आने वाली है। JSSC से पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां होगी। पुलिस मुख्यालय में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही JSSC की को नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिया जायेगा। सब इंस्पेक्टर, मेजर सहित अन्य पदों के लिए भर्तियां जेएसएससी के जरिये होगी। इससे पहले 5 साल पहले 2018 में 2580 पदों पर डायरेक्ट बहाली हुई थी।

वैसे देखा जाये तो राज्य गठन के बाद अब तक केवल दो बार दरोगा और अन्य पदों पर नियुक्ति की गयी है। 2012 में जहां 380 पदों पर नियुक्ति हुई थी, वहीं 2018 में 2580 पदों पर सीधी भर्ती हुई। दारोगा में प्रोन्नति का मामला भी अटका हुआ है। 1544 में से सिर्फ 396 पदों पर ही भर्तियां हो पायी। सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने पुलिस विभाग में भर्ती का विज्ञापन जारी हो सकता है। करीब 1 हजार पदों के लिए भर्तियां हो सकती है।

दारोगा सहित अन्य पदों के अलावे जल्द ही सिपाही भर्ती की भी प्रक्रिया शुरू होगी। 900 से ज्यादा पदों के लिए रिक्तियां जेएसएससी की तरफ से जारी होगी। नियोजन नीति रद्द होने की वजह से फिर से अधियाचना में संसोधन कर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजा गया है। हालांकि अगर नियोजन नीति का अड़गां नहीं लगता तो पुलिस विभाग में कब की भर्तियां हो भी चुकी होती,लेकिन नियोजन नीति की वजह से 6 महीने से ज्यादा वक्त विलंब हो गया। हालांकि अब जल्द ही विज्ञापन जारी हो जायेगा और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...