नया लैपटॉप नहीं, डिजिटल दुनिया का नया हथियार; कंटेंट क्रिएशन से लेकर ऑफिस के भारी काम तक सब कुछ अब चुटकियों में

एक क्लिक और सब आपके कंट्रोल में: Dell 15 (2026) में छिपा है ऐसा AI पावर, जो मिनटों में कर देगा घंटों का काम


टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा धमाका करते हुए Dell ने भारत में अपना नया और पावरफुल लैपटॉप Dell 15 (2026) लॉन्च कर दिया है। पहली नजर में यह एक साधारण लैपटॉप लग सकता है, लेकिन इसके अंदर छिपी AI ताकत इसे बाकी डिवाइसेज़ से बिल्कुल अलग बना देती है।

कंपनी ने इस लैपटॉप को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो एक ही दिन में ज्यादा से ज्यादा काम निपटाना चाहते हैं। चाहे कंटेंट बनाना हो, वीडियो कॉलिंग हो या भारी-भरकम प्रेजेंटेशन एडिट करना, यह लैपटॉप हर काम को आसान और तेज बनाने का दावा करता है।

Dell 15 (2026) में Intel Core Ultra 7 255H और Intel Core Ultra 5 225H जैसे लेटेस्ट प्रोसेसर ऑप्शन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें Intel Arc ग्राफिक्स और एक खास NPU (Neural Processing Unit) लगाया गया है, जो AI आधारित टास्क को बिना बैटरी पर ज्यादा दबाव डाले संभालता है।

इस लैपटॉप में 15.6 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। एंटी-ग्लेयर पैनल की वजह से तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। स्टोरेज और स्पीड के मामले में भी यह पीछे नहीं है, क्योंकि इसमें 16GB तक DDR5 RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

AI फीचर्स इस लैपटॉप की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसमें एक खास Copilot Key दी गई है, जो यूजर्स को कंटेंट क्रिएशन, टास्क मैनेजमेंट और रोजमर्रा के कामों को बेहद आसान बना देती है। वीडियो कॉलिंग हो या डॉक्यूमेंट एडिटिंग, यह लैपटॉप हर काम को स्मार्ट तरीके से हैंडल करता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 41Wh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, USB Type-A, USB Type-C, HDMI पोर्ट और ऑडियो जैक जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।

कीमत की बात करें तो Dell 15 (2026) की शुरुआती कीमत 69,699 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप डेल की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में Dell 15 (2026) सिर्फ एक लैपटॉप नहीं, बल्कि एक ऐसा टूल बनकर सामने आया है, जो काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close