बिलासपुर(एजेंसियां)। नाना नानी के साथ जन्मदिन मनाने जा रही बच्ची भीषण हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में चार लोगों की जान चली गयी। घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की है। जहां एक ही परिवार के 4 लोग भीषण हादसे का शिकार हो गये। इसमें एक बच्ची भी शामिल है जिसका आज ही जन्मदिन था। पुलिस ने एजेंसी को बताया कि दंपती अपने बेटे और नातिन के साथ एक ही बाइक में सवार थे तभी ट्रक ने बाइक को कुचल दिया।

पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के अरसमेटा मोड़ का है। हादसे में 3 लोगों की मौत पर मौत हो गई। वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है।, 47 साल का रामकुमार कश्यप एक बाइक पर अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), बेटा चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की नातिन के साथ सवार थे।

सभी कोनारगढ गांव से बर्थडे मानने के लिए परसदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान 12.30 बजे के आसपास अरसमेटा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। परिजनों को 30 लाख रुपए मुआवजा और न्यूवोको सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर चक्का-जाम कर दिया। भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...