कोरबा। शादी से इस सीजन में कई मतलबी दुल्हे भी मिल रहे हैं। जिनकी पकड़ाने पर खूब धुनाई भी हो रही है। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां दूल्हे को जूता का माला पहनाकर दुल्हन पक्ष ने तबीयत से कूटा। दूल्हे के पहले से शादीशुदा था और खुद को बैंक मैनेजर बता रहा था, लेकिन शादी के दिन मालूम चला कि वो मैनेजर नहीं बल्कि वेटर है। फिर क्या था दुल्हन वालों ने ना आव देखा ना ताव, तबीयत से दुल्हे की खातिरदारी कर दी। इधर दुल्हे की पिटाई होते देख बाराती सर पर पर पाव रखकर रफ्फूचक्कर हो गये।

दुल्हे का असली रंग एक लड़की ने ही दुल्हन के घरवालों को दिखाया था। लड़की ने दुल्हन के घरवालों को दुल्हे का फोटो वीडियो व्हाट्सऐप पर भेजा। लड़की वालों की दूल्हे की असलियत मालूम चली तो बवाल मच गया। जानकारी के मुताबिक अशोक केवट बेटी की शादी दादू राम नाम के व्यक्ति से तय की थी।

दादू राम (30) ने खुद को गुजरात के वडोदरा में सायाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताया था। पूरी सच्चाई जाने बिना लड़कीवालों ने शादी की तैयारी कर ली थी। मंगलवार को शादी रस्में चल रही थी, इसी दौरान लड़की वालों को व्हाट्सऐप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने परेशान कर दिया।
दुल्हन के परिजनों ने बताया कि युवक जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद का रहने वाला है जो खुद को गुजरात में असिस्टेंट मैनेजर होने की जानकारी दी थी। इस बात को लेकर सामाजिक रीति-रिवाज के साथ शादी हो रही थी। मंगलवार की शाम लगभग शादी संपन्न होने वाली थी, इस दौरान एक युवती ने फोटो और वीडियो भेजा। इसके बाद दादू राम के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली।

असिस्टेंट मैनेजर नहीं वेटर निकला दूल्हा
लड़की वालों को जब पता चला कि दूल्हा दादू राम असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में वेटर है और उसका संबंध वहां किसी लड़की से भी है। तब महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू राम की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने दादू राम को जूते की माला भी पहनाई।

विग लगाकर आया था शादी करने
शादी में दूल्हा दादू राम नकली बाल लगाकर आया था। इस बात का खुलासा भी शादी के दौरान हुआ। जब उसकी पिटाई की तो उसके नकली बाल निकल गए।किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दादू राम को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोक झोंक हुई। दादू राम से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उसने बताया कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...