नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के ACP यशपाल सिंह के बेटे लक्ष्य चौहान (26) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लक्ष्य के दो दोस्तों अभिषेक और विकास पर है। बताया जा रहा है कि कर्ज को लेकर विवाद के चलते दोस्तों ने लक्ष्य को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, विकास की तलाश जारी है।

22 जनवरी को लक्ष्य अपने दोस्त अभिषेक और विकास के साथ हरियाणा के रोहतक में शादी में गया था। जब वह अगले दिन घर नही लौटा तो ACP यशपाल सिंह ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। हालांकि, 26 जनवरी की रात तक लक्ष्य का शव बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस की जांच में पता चला कि विकास ने अभिषेक और लक्ष्य को इस शादी में चलने के लिए इनवाइट किया था। यहीं पर उसने अभिषेक को बताया कि लक्ष्य ने उससे कर्ज लिया है जिसे लेकर विवाद चल रहा है। इसके बाद विकास और अभिषेक ने लक्ष्य की हत्या का प्लान बनाया।

जब तीनों शादी से लौट रहे थे हरियाणा की मुनक नहर के पास उन्होंने कार रोकी। तीनों बाहर निकले और अभिषेक-विकास ने मिलकर लक्ष्य को नहर में धक्का दे दिया। एक हफ्ते तक तलाशी के बाद लक्ष्य के दोस्त अभिषेक को हिरासत में ले लिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...