आईपीएल के 16वें सीजन का 25वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई की पारी

मुंबई की ओर से पहले ओवर में बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और इशान किशन आए। वहीं, गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित ने 18 गेंदों पर 28 रन बनाए। टी नटराजन ने उनका विकेट लिया। पावरप्ले समाप्त होने के बाद मुंबई ने 1 विकेट गंवाकर 54 रन बनाए।

12वें ओवर में गेंदबाजी करने एडन मारक्रम आए। ओवर की पहली गेंद पर इशान किशन कैच आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और तीन चौके जड़ दिए। इशान किशन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए।12वें ओवर में गेंदबाजी करने मार्को यानसन आए। ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। उन्होंने 3 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाए। बता दें कि उनका कैच मारक्रम ने पकड़ा। इसके बाद तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

18वें ओवर में गेंदबाजी करने थंगारसु नटराजन आए। इस ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर ग्रीन ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में ग्रीन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

बता दें कि 20 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई ने 192 रन बनाए। बता दें कि कैमन ग्रीन ने 40 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।

हैदराबाद की पारी

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने हैरी ब्रुक और मयंक अग्रवाल आए। दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने जेसन बेहरनडॉर्फ आए। ओवर की चौथी गेंद पर ब्रुक कैच आउट हो गए। उन्होंने सात गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी कुछ खास नहीं कर सके। वो पांच गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए।

14वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरी और चौथी गेंद पर दो शानदार छक्के जड़ दिए। वहीं, अंतिम गेंद पर वो कैच आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। 20 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद की टीम 178 रन बनाने में कामयाब रही।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...