रांची। भीषण गरमी झेल रहे झारखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है। आज से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण एक टर्फ मेघालय से मराठवाड़ा तक बन रहा है। इसका असर बंगाल, झारखंड और ओडिशा पर भी पड़ेगा। इस कारण झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम में इस बदलाव का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

6 मई से लेकर 10 मई तक झारखंड को गरमी से राहत मिलेगी, हालांकि उसके बाद मौसम में फिर एक बार बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से बीते कुछ दिनों से झुलसा रही गर्मी से राहत मिल जायेगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।छह और सात मई को राज्य के उत्तर-पूर्व (संथाल-कोयलांचल) और दक्षिणी छोटानागपुर इलाके में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 10 मई तक राज्य के राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की पूरी उम्मीद है। इससे तापमान गिर सकता है। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि के आसपास तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेसि तक जा सकता है।

कहां-कहां होगी बारिश
6 मई को देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाज और रामगढ में बारिश हो सकती है। वहीं 7 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछार पड़ेगी। इस दौरान कई जगहों पर तेज आवाज के साथ वज्रपात भी होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...