गोड्डा। सांसद निशिकांत की भक्ति किसी से छुपी नहीं है। फिर चाहे बात नवरात्रि की हो, सावन की या फिर रामनवमी की शोभा यात्रा की। हर धार्मिक आयोजनों में भाजपा सांसद अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराते हैं। रामनवमी के दौरान भी उनकी मौजूदगी खूब नजर आयी। खुद निशिकांत दुबे ने गोड्डा में रामनवमी शोभायात्रा की वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

वीडियो में शोभायात्रा के दौरान निशिकांत दुबे “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा” गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वो हाथ में भगवा झंडा भी बीच-बीच में लहराते नजर आ रहे हैं। सांसद के इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अब तक देखा है।

इससे पहले रामनवमी पर निशिकांत दुबे अपने घर में राम पताका लहराते हुए भी नजर आये थे। उन्होंने रामनवमी में अपने पुश्तैनी घर भवानीपुर में ध्वज गाड़ा। उन्होंने लिखा कि सैकड़ों वर्षों की परम्परा अनवरत जारी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...