बस्तर (एजेंसियां)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनाव के दौरान एक जवान शहीद हो गया, वहीं एक जवान की हालत गंभीर है। बस्तर की चुनाव ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में जवान शहीद हो गया। CRPF जवान देवेंद्र कुमार की शहादत UBGL सेल के ब्लास्ट होने से हो गयी। हालांकि कहा ये जा रहा है कि ये एक्सीडेंटल घटना थी। तकनीकी वजहों से UGBL ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान गंभीर रुप से जख्मी हो गया था, वहीं UGBL भी चकनाचूर हो गया था।

शहीद जवान का नाम दवेंद्र कुमार है। जानकारी के मुताबिक चुनाव ड्यूटी मैं तैनात देवेंद्र कुमार बीजापुर अंतर्गत थाना उसूर के सुरक्षा कैम्प गलगम क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था।इसी दौरान दुर्घटनावश UBGL सेल के विस्फोट हो जाने से CRPF 196वीं वाहिनी के आरक्षक देवेन्द्र कुमार घायल हो गया, जिसे बेहतर ईलाज हेतु (air ambulance helicopter ) के माध्यम से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। ईलाज के दौरान दुर्भाग्यवश से उसकी मौत हो गयी।

मृतक CRPF आरक्षक देवेन्द्र कुमार, Age 32, निवासी धोबीगुड़ा, जिला बस्तर के समस्त कार्यवाही के पश्चात उनका अंतिम क्रियाकर्म गृहग्राम धोबीगुड़ा में दिनांक 20.04.2024 को किया जावेगा। गलगम की घटनास्थल के निरीक्षण/जांच हेतु एक्सपर्ट की टीम रवाना किया गया है, जिससे विस्फोट के कारणों से संबंधित जानकारी प्राप्त किया जा सके।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...