पटना। बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है। राजधानी पटना में एक होटल में भीषण आग लग गयी है। रेलवे जंक्शन के पास स्थित एक होटल में लगी इस भीषण आग में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की तरफ से अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी आयी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग झुलसे हुए हैं। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं।

घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में चल रहा है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, कोशिश की जा रही है।आग की लपटों के बीच 45 लोगों को निकाला गया है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लगा। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई, जहां शव को निकाला गया।

करीब 6 से ज्यादा सिलेंडर में ब्लॉस्ट हुए हैं। करीब तीन घंटे तक स्टेशन जाने वाली रोड को बंद कर दिया गया।आग लगने के कारण पटना स्टेशन जाने वाले रास्ते को बंद किया गया था। बिल्डिंग 4 मंजिला थी। सभी फ्लोर पर आग फैली हुई थी। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। बताया जाता है कि आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए। इससे आग भड़क गई। आग ने होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी जद में ले लिया था।

अभी तक होटल से बचाव कर्मियों ने 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं, कई लोग झुलसे हैं। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। झुलसे लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चार महिलाओं की हालत गंभीर है। पीएमसीएच प्राचार्य डॉक्टर विद्यापति चौधरी ने बताया कि अब तक 18 मरीज पहुंचे हैं। इनमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, 12 का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...