मंगलसूत्र, चूड़ियां और सिंदूर… आखिर किससे गुपचुप शादी कर बैठीं कंगना? खुद एक्ट्रेस ने खोला पूरा राज

शादीशुदा लुक में दिखीं कंगना रनौत, फैंस ने पूछ डाला- कब हुई शादी?

कंगना Ranaut एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी हैं उनकी कुछ वायरल तस्वीरें और वीडियो, जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह हैरान रह गए। इंटरनेट पर अचानक ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या बॉलीवुड की ‘क्वीन’ ने गुपचुप शादी कर ली है?

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कंगना रनौत शादीशुदा महिला के लुक में नजर आईं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सलवार-सूट पहन रखा था, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र दिखाई दे रहा था। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई।

कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा, “क्या कंगना ने शादी कर ली?” तो किसी ने लिखा, “आखिर दूल्हा कौन है?” वायरल वीडियो में कंगना भारी सुरक्षा के बीच एक घर से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जाती दिखाई दे रही थीं, जिसने लोगों का शक और बढ़ा दिया।

शादी की अफवाहें तेज होने के बाद आखिरकार कंगना रनौत ने खुद सामने आकर सच्चाई बता दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उसी लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह रोज शहर और आसपास शूटिंग करती हैं और किसी ने उनकी तस्वीर खींचकर वायरल कर दी। कंगना ने साफ किया कि यह उनका फिल्मी किरदार है, कोई असली शादी नहीं।

कंगना ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि एक शादीशुदा महिला के लुक को लेकर इतना बड़ा हंगामा क्यों हो रहा है? एक्टर्स हर तरह के किरदार निभाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वह शादी करेंगी, छिपाकर नहीं करेंगी।

असल में कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Queen 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि वायरल लुक इसी फिल्म के सेट का हिस्सा था। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म Bharat Bhagya Vidhata का काम पूरा किया है, जिसके बाद अब वह ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही हैं।

हालांकि इस वायरल वीडियो ने कुछ घंटों के लिए फैंस को पूरी तरह कन्फ्यूज जरूर कर दिया था, लेकिन अब साफ हो गया है कि कंगना ने कोई गुपचुप शादी नहीं की है। फिलहाल वह सिर्फ पर्दे पर शादीशुदा नजर आने वाली हैं, असल जिंदगी में नहीं।

Related Articles

close