आलिया भट्ट को पीछे छोड़ गईं श्रद्धा कपूर! सोशल मीडिया पर किस एक्ट्रेस का चलता है असली ‘राज’, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

फिल्मों से ज्यादा अब इंस्टाग्राम पर छिड़ी जंग, करोड़ों फैंस के बीच आलिया और श्रद्धा में कौन बनी नंबर-1 क्वीन?

 

Alia Bhatt और Shraddha Kapoor… बॉलीवुड की दो ऐसी स्टार एक्ट्रेस, जिन्होंने लगभग एक ही दौर में इंडस्ट्री में कदम रखा और देखते ही देखते करोड़ों दिलों पर कब्जा कर लिया। दोनों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लेकिन अब असली मुकाबला बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है।

फैंस के बीच अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर इंस्टाग्राम पर किसकी ज्यादा दीवानगी है? कौन सी एक्ट्रेस की फैन आर्मी ज्यादा ताकतवर है? अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

अगर बात करें आलिया भट्ट की, तो उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और पर्सनल लाइफ दोनों से लोगों का खूब ध्यान खींचा है। एक समय ऐसा था जब आलिया ट्रोल्स के निशाने पर रहती थीं, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज फैंस उनकी एक्टिंग, स्टाइल और पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ करते हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के करीब 85.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के मामले में वे कई बड़े सुपरस्टार्स को भी टक्कर देती नजर आती हैं।

लेकिन असली ट्विस्ट यहां आता है…

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया की इस रेस में आलिया को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के लगभग 93 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो आलिया से करीब 7.5 मिलियन ज्यादा बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर श्रद्धा की फैन फॉलोइंग को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता का बड़ा कारण उनकी सिंपल इमेज और फैंस से जुड़ाव भी माना जाता है। उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सनसनी मचा दी थी। फिल्म की सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में और तेजी से उछाल आया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2025 दोनों एक्ट्रेसेस के लिए शांत रहा। आलिया भट्ट की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, जबकि 2024 में आई उनकी फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वार’ का इंतजार है।

वहीं श्रद्धा कपूर भी 2025 में बड़े पर्दे से दूर रहीं, लेकिन ‘स्त्री 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता अभी तक चर्चा में बनी हुई है। अब खबर है कि श्रद्धा जल्द ही ‘एथा’ नाम की फिल्म में नजर आ सकती हैं, जिसके 2026 में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

अब सोशल मीडिया की इस जंग में आगे कौन निकलता है, यह आने वाले वक्त में और दिलचस्प होने वाला है।

गर्लफ्रेंड, प्राइवेट जेट और VIP सूट… FBI चीफ की ‘सीक्रेट नाइट’ ने मचा दिया बवाल, अब उठ रहे बड़े सवाल

Related Articles

close