रांची : पूरे झारखंड में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग ने हिट वेव का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन राज्य के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी। यह राहत 21 और 22 अप्रैल तक जारी रहेगी।

रविवार को पाकुड़ जिला सर्वाधिक गर्म रहा इधर, राज्य में रविवार को पाकुड़ सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पारा 42.4 डिग्री पर रहा। वहीं मेदिनीनगर का पारा 41.7 और जमशेदपुर का 41.5 डिग्री पर रहा। रांची में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। रांची समेत राज्य के कई भागों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि पिछले 24 घंटों में तापमान में एक डिग्री तक की कमी आयी है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अगले तीन दिनों में पारा दो से तीन डिग्री चढ़ेगा, लेकिन उसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा। 20 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा। हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...