झारखंड: SDO गिरफ्तार, पत्नी की हत्या कर छुपकर रह रहा था अफसर, पुलिस ने खुफिया जानकारी पर दबोचा

SDO Ashok kumar Arrest :…आखिरकार एसडीओ अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मार डालने का आरोप था। हजारीबाग में एसडीओ रहते अशोक कुमार पर गंभीर आरोप लगे थे। वारदात के बाद से ही अशोक कुमार फरार चल रहे थे, आखिरकार पुलिस ने रांची के जगन्नाथपुर इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक वो जगन्नाथपुर इलाके में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जाया गया। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी प‍िछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं। बाद में रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इस मामले में अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने एसडीओ और उनके परिवार के लोगों पर उनकी बहन को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।गिरफ्तारी करने के दौरान हजारीबाग पुलिस को भारी दबाव का भी सामना करना पड़ा। तमाम दबाव और विरोध के बाद हजारीबाग पुलिस ने पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अपनी हिरासत में ले लिया है।

उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारीबाग लाने की तैयारी भी चल रही है. 31 जनवरी को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले में हजारीबाग पुलिस ने कोर्ट में पुलिस डायरी भी जमा कर चुकी है।

26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे एसडीएम की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं. आग से बुरी तरह झुलसने के बाद, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई, और फिर बीजीएच बोकारो और रांची में इलाज के लिए भेजा गया।

28 दिसंबर की सुबह अनीता देवी का निधन हो गया था. निधन के बाद मृतक अनीता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता सहित अन्य परिजन, समाजसेवी एवं राजनीतिक दल के लोगों ने लोहसिंघना थाना का घेराव भी किया था।

Related Articles

close