झारखंड: लूट के दौरान हुई फायरिंग, लूटेरों की गोली से ही मारा गया लूटेरा, फार्च्यूनर सवार लूटेरे मृत साथी को हॉस्पिटल में छोड़ हुए फरार

देवघर में लूट के दौरान हुई फायरिंग में एक लूटेरे को ही गोली लग गयी। अपराध जगत में सनसनी फैलाने वाली ये घटना देवघर जिले के मोहनपुर की है, जहां एक बदमाश की गोली उसके ही साथी को लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।

देवघर। देवघर जिले में लूट की एक बड़ी ही अजोबीगरीब घटना हुई है। लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों की योजना उलटी पड़ गयी। देर रात मोहनपुर थाना क्षेत्र के गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित जयपुर मोड़ के पास हुई फायरिंग में लूटेरों की गोली से ही एक लूटेरा मारा गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रांची से साहिबगंज की ओर जा रही कोलड्रिंक की फ्रिज से लदी गाड़ी को लूटने की प्लानिंग की गयी थी। प्लान के मुताबिक चार अपराधी एक फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे । कार पर मध्यप्रदेश (एमपी) का नंबर प्लेट लगा हुआ था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि अपराधी बाहरी क्षेत्र से आए थे। आरोपियों ने सुनसान स्थान पर गाड़ी को रुकवाया और चालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की कोशिश शुरू कर दी।

इसी दौरान अचानक घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लूट के दौरान एक अपराधी ने गोली चलाई, जो गलती से उसके ही साथी को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। साथी को खून से लथपथ देख बाकी अपराधियों में भगदड़ मच गई और उनकी पूरी योजना वहीं धरी रह गई।

घटना के बाद घबराए अपराधियों ने घायल साथी को तुरंत फॉर्च्यूनर में डाला और सीधे देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक घायल लूटेरे की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद लूटेरों ने अपने घायल साथी को वहीं उतारा और फिर छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल अपराधी ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एक टीम अस्पताल पहुंची, जबकि दूसरी टीम घटनास्थल पर जांच में जुट गई। इसी बीच एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दोबारा अस्पताल पहुंचा, जहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़ा गया युवक मृतक का रिश्तेदार है।

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे पूरे गिरोह और घटना के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं, मालवाहक वाहन के चालक से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close