झारखंड : ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी…धनबाद रूट की कई प्रमुख गाड़ियां डायवर्ट, सफर से पहले चेक कर लें नया टाइम टेबल

Major Warning for Train Passengers: Several Key Trains on the Dhanbad Route Diverted; Check the New Timetable Before Traveling.

धनबाद रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। प्रयागराज मंडल में चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 26 से 30 अप्रैल के बीच कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। ऐसे में बिना जानकारी के सफर करने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कौन-कौन सी ट्रेनें बदलेंगी अपना रास्ता

26, 28 और 30 अप्रैल को चलने वाली 12381 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस अब अपने तय मार्ग से हटकर डीडीयू और मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि सामान्य तौर पर यह वाराणसी होकर गुजरती है।

29 अप्रैल को 12307 हावड़ा जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन बदले हुए रूट से होगा। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, झांसी और आगरा कैंट के रास्ते चलेगी।

इसी दिन 22308 बीकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन आगरा कैंट, झांसी, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू होकर संचालित होगी।

12987 सियालदह अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी 29 अप्रैल को नए रूट से चलाया जाएगा। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, झांसी और आगरा कैंट के रास्ते सफर करेगी।

12324 बाड़मेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। यह ट्रेन 29 अप्रैल को गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ चारबाग, वाराणसी और डीडीयू के रास्ते चलेगी।

30 अप्रैल को 12816 आनंद विहार पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस भी डायवर्ट होकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ चारबाग, वाराणसी और डीडीयू के मार्ग से संचालित की जाएगी।

यात्रा से पहले ये सावधानी जरूर बरतें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें। इससे अनावश्यक देरी और असुविधा से बचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close