झारखंड बिग ब्रेकिंग : DSP और सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, अमन साहू गैंग ने मारी गोली, डीएसपी की हालत गंभीर, रांची रेफर

रामगढ़ : अमन साहू गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने गई एटीएस की टीम के साथ पतरातू इलाके में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू साव गोली लगने से घायल हो गये।
बताया गया कि डीएसपी के पेट में गोली लगी है, वहीं दारोगा के पैर में गोली लगी है. दोनों को रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है. दोनों घायलों का हाल जानने कई सीनियर अधिकारी मेडिका पहुंचे हैं।









