दारोगा सस्पेंड : दो नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में SSP ने की कारवाई

पुलिस न्यूज। दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप व हत्या की घटना के बाद लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव व सामाजिक संगठनों व आम लोगों के विरोध को देखते हुए पटना के सीनियर एसपी ने मामले की जांच करा फुलवारीशरीफ थाने में पदस्थापित एएसआइ नरेंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक दोनों बच्चियों के लापता होने की जानकारी देने उनके परिजन जब थाने पहुंचे थे तो उस समय थानाध्यक्ष सफिर आलम थाने में मौजूद नहीं थे, वहां ओडी ऑफिसर के रूप में नरेंद्र प्रसाद एएसआइ मौजूद थे जिन्होंने लापरवाही बरती. वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है.








