इनकम टैक्स का शिकंजा: पूर्व मंत्री व विधायक पर इनकम टैक्स ने कसा शिकंजा….आय छुपाने के मामले में पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें

पटना। बिहार के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। भाजपा नेता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय छुपाई है। लिहाजा अब इनकम टैक्स का शिकंजा पूर्व मंत्री के खिलाफ कस सकता है। पिछले दिनों इनकम टैक्स विभाग ने इसकी जांच की थी, जिसमें करीब 1 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति सामने आने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है।

भाजपा के पूर्व मंत्री और सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगा है। संपत्ति छुपाने के आरोप में घिरे भाजपा विधायक की इनकम टैक्स जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नीरज बबलू ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को हलफनामा दिया था। उसमें अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी छुपाई थी। इनकम टैक्स विभाग अब इसकी जांच कर रही है। इनकम टैक्स विभाग को इस बातचीत की पुख्ता जानकारी मिली है कि भाजपा नेता ने कई बार अपनी संपत्ति कम करके दिखाई है। चुनावी हलफनामे में पूर्व मंत्री ने अपना और अपनी पत्नी का पेशा समाज सेवा और कृषि को बताया था वही आय का स्रोत विधानसभा से मिल रही सैलरी और कृषि के होना बताया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने भाजपा नेता से लंबी पूछताछ की है वहीं उनके अघोषित संपत्ति के बारे में भी जानकारी ली गई है।

Related Articles

close