रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के 14 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। वहीं, चार अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके तहत रांची के डीडीसी विशाल सागर को सूचना प्रौद्योगिकी का नया निदेशक बनाया गया है। प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया है। वह प्रधान सचिव वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। परिवहन सचिव राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इन अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

  • राजेश कुमार शर्मा : सचिव, परिवहन विभाग : सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
  • प्रवीण कुमार टोप्पो : सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग : प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
  • कमलेश्वर प्रसाद सिंह : उत्पाद आयुक्त : सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
  • मुकेश कुमार : आदिवासी कल्याण आयुक्त : निदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान
  • नेहा अरोड़ा : निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण : अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
  • संजीव कुमार बेसरा : अपर सचिव, योजना एवं विकास विभाग : श्रम आयुक्त
  • कर्ण सत्यार्थी : डीडीसी, दुमका : उत्पाद आयुक्त
  • गरिमा सिंह : डीडीसी, लोहरदगा : निदेशक, उच्च शिक्षा
  • विशाल सागर : डीडीसी, रांची : निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी
  • लोकेश मिश्र : डीडीसी, कोडरमा : आदिवासी कल्याण आयुक्त
  • ऋतुराज : संयुक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग : डीडीसी, कोडरमा
  • समीरा एस : नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम : डीडीसी, लोहरदगा
  • रवि आंनद : संयुक्त सचिव, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग : डीडीसी, पलामू
  • दिनेश कुमार यादव : संयुक्त सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग : डीडीसी, रांची

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...