रांची। स्वास्थ्य विभाग को नया प्रधान सचिव मिल गया है। पूर्व में प्रधान सचिव के पद पर अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह नियुक्त थे। 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त था।

मालूम हो अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के पास स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ विकास आयुक्त की जिम्मेदारी थी। परंतु कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर गृह सचिव अविनाश कुमार को विकास आयुक्त की अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

देखें आदेश पत्र…

मीडिया में भी कई बार यह खबरें आई थी कि स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव का पद रिक्त होने से नीतिगत फैसले लेने में देरी हो रही है। फाइलों का काम अटका पड़ा है। इसके बाद 16 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक त्रिवेदी को अगले आदेश तक विभागीय सचिव नियुक्त कर दिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...