सुपौल। घरवाली और बाहरवाली की चक्कर में दो बीबी का पति इतना परेशान हुआ, कि फांसी लगाकर जान दे दी। मामला बिहार के सुपौल का है। मरौना थाना इलाके के कुशमॉल वार्ड-6 में अजीत कुमार मुखिया की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि अजीत मुखिया ने दो शादी की थी। दो बीबी की लड़ाई से वो काफी परेशान था।

अजीत कुमार ने अपनी बीबी की ही साड़ी का फंदा बनाया और फिर फांसी पर झूल गया। जानकारी के मुताबिक अजित मुखिया की साल 2018 में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी भपटियाही थाना इलाके के गढ़िया निवासी रंजना कुमारी है। रंजना से दो बेटियां भी हैं। एक 4 साल की है, जबकि दूसरी 4 महीने की है। इस बीच उसने करीब पांच माह पहले मधुबनी जिले की एक लड़की तुलसी कुमारी से कोर्ट मैंरैज कर ली। इसके बाद पहली पत्नी को उसके मायके वाले लेकर चले गए।

जानकारी के मुताबिक दोनों बीबी अजीत के साथ रहना चाहती थी, इसलिए दोनों में खूब पंगा होता था। जिसके बाद दोनों ही पत्नी अजीत को छोड़कर चली गयी। जिसके बाद परेशान अजीत ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की रात भी उसे दोनों पत्नियों का कई बार कॉल आया था। दोनों कहते थीं कि मुझे अपने साथ रखो। सुबह घरवालों को उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...