जोधपुर। आर्मी जवान ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। पहले पत्नी को मारा और फिर अपनी दो साल बिटिया को भी मौत की नींद सुला दिया। फौजी की हैवानियम यहीं खत्म नहीं हुई, जवान ने दोनों की गला घोंटकर हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जला भी दिया। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। जवान ने लव मैरिज की थी, लेकिन उसने ऐसी खौफनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया, ये समझ से परे हैं।

बता दें कि मिलिट्री क्षेत्र में हामिद बाग स्थित सेना के क्वार्टर में रविवार अल सुबह नायक रामप्रसाद के घर में उसकी पत्नी रुक्मिना (25) और मासूम बेटी रिद्धिमा (2) के शव अधजली हालत में मिले थे। आरोपी रामप्रसाद ने अल सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट से हादसा होना बताया और पुलिस को 6 बजे जानकारी मिली थी। घटना के समय रामलाल घर पर ही था तभी से पुलिस को हत्या की आशंका हुई। दो दिन तक रामलाल झूठी कहानियां गढता रहा। लेकिन आज मंगलवार को उसने गला घोंट कर मारने की बात स्वीकार की। इस पर आज दोनों के परिवार के लोग आए तब पोस्टमॉर्टम किया गया।

आरोपी अब तक यह बता रहा है कि उसने नशे में हत्या कर दी। उसका यह भी कहना है कि पत्नी से मनमुटाव था आपस में झगड़ा होता रहता था इस कारण से उसे मार दिया। हालांकि बार-बार झूठ बोलने के कारण पुलिस इस बात पर विश्वास नहीं कर रही । अभी उससे पूछताछ जारी है। मृतका की बहन का कहना था कि वह अपनी शादी शुदा जिंदगी में बहुत खुश थी। उसने यह कभी नहीं कहा कि उसकी अपने पति से कोई अनबन थी।

आरोपी जवान ने कबूल किया कि उसने पहले दोनों का गला घोंटा और फिर जलाया तो पहले पुलिस को विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब शाम को पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह सामने आया कि दोनों का गला घोटा गया है तब पुलिस को विश्वास हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया और उसे चार दिन की रिमांड पर लिया है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आखिर उसने ऐसा किया क्यों।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...