बड़ी खबर: चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार के गोपालगंज में जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में दो जवानों की जान चली गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब चुनाव ड्यूटी के लिए जवानों से भरी बस सुपौल जा रही थी। जानकारी के मुताबिक जवानों की बस को पीछे से आये एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में सिपाही पवन महतो और अशोक उरांव की जान चली गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस लाइन से चुनाव कराने जवानों को सुपौल भेजा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी जवानों की तीन बसों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में 15 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। एक जवान दो बसों के बीच फंस गया था। बस का ड्राइवर खाना खाने गया था, इसलिए तीनों बस सड़क के किनारे रोकी गयी थी।

जानकारी के अनुसार जवानों की बस सिधवलिया थाना क्षेत्र के NH-27 पर खड़ी थी। फिलहाल घायलों का इलाज सदर हॉस्पिटल में जारी है। घायल सिपाहियों ने बताया कि पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी और बाकी बसें भी आपस में टकरा गईं। घटना में दो जवान की मौत की पुष्टि एसपी ने की है, जबकि 15 जवान घायल हुए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...