रांची। अमित शाह कुछ देर में झारखंड पहुंचेंगे। गृहमंत्री की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से होटल रेडिसन ब्लू तक सुरक्षा के ऐसे इंतजाम हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। उनकी सुरक्षा के लिए तीन आईपीएस, छह डीएसपी सहित दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। तीन IPS, छह DSP, इंस्पेक्टर, दर्जनों दारोगा के अलावे तीन हजार पुलिस जवानों की तैनाती झारखंड पुलिस की ओर से की गयी है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री शाम छह बजे रांची आ जाएंगे। वो कल चाईबासा के लिए रवाना होंगे। चाईबासा में सबसे पहले चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा से लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। अमित शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इससे पहले एयरपोर्ट पर भी गृहमंत्री के स्वागत की जबरदस्त तैयारी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पार्टी के कई नेता एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। जानकारी के मुताबिक कोर ग्रुप की बैठक में गृहमंत्री लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश देंगे। वैसी लोकसभा सीट जिस पर भाजपा पिछले बार चुनाव नहीं जीत पायी थी, वहां पर केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है।

तीन आईपीएस, छह डीएसपी सहित दो हजार पुलिसकर्मी तैनात

बताते चलें कि गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू तक का रास्ता पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। तीन आइपीएस, छह डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावा दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती झारखंड पुलिस की ओर से की गयी है। एसपीजी की टीम दिल्ली से रांची पहुंच चुकी है। एसपीजी की टीम ने रांची पुलिस के अफसरों व भाजपा के स्थानीय नेता के साथ गुरुवार को बैठक की। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रेडिशन ब्लू जाने वाले रास्ते का जायजा लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...