रांची: पूर्व आइपीएस अफसर सह पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हो गया हैं। अमिताभ चौधरी का निधन मंगलवार सुबह 3 बजे सेंटेविटा अस्पताल में हुआ। जानकारी के मुताबिक अमिताभ चौधरी मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान वह गिर गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी । बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ड अटैक से हुआ है।

अमिताभ चौधरी दो माह पहले झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे। अमिताभ चौधरी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। वह भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष और सचिव भी रहे थे। एक कुशल खेल प्रशासक के रूप में पूरे देश में उनकी अलग पहचान थी.रांची का जेएससीए स्टेडियम बनवाने में उनका सबसे अहम योगदान माना जाता है।

झारखंड के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी में गिने जाते थे।चौधरी ने कल स्वतंत्रता दिवस पर जेएससीए स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। रांची के एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को बेमिसाल उपलब्धियों के लिए जाना जाता है।उन्होंने दो बड़े गैंगस्टर सुरेंद्र बंगाली और अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया था। उनकी अगुवाई में रांची में दो कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में मारे गए थे। उनकी पत्नी निर्मला अमिताभ चौधरी भी आईपीएस हैं। जेपीएसी के चेयरमैन के तौर पर सिविल सेवा की 7वीं से लेकर 10वीं परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी करने का श्रेय भी उनके नाम रहा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...