गुमला: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले नहीं थम रहा, मामला गुमला का है जहां 10वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब छात्रा एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी सहेली और एक लड़के के साथ वापस आ रही थी।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में देवाकी के डहुटोली गांव के नवीन उरांव, बिंदेश्वर उरांव, लक्ष्मी उरांव और दो नाबालिग किशोर शामिल हैं।

एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने बताया कि बच्ची विशुनपुर इलाके की रहने वाली है। वह घाघरा थाना के एक गांव में एक शादी समारोह में आई थी। देर रात एक बजे वह अपनी एक सहेली और एक युवक के साथ लौट रही थी। इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंचे और उसकी सहेली युवक को मारपीट कर भगा दिया। इस बीच उसकी सहेली और साथ गया युवक दोनों भागकर वापस शादी समारोह में आए और घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी। इसके बाद लोग बच्ची को खोजने के लिए निकले, लेकिन रात होने के कारण उसका कुछ पता नही चला।

आरोपी बच्ची को जबरन उठाकर कुसुमटोली ले गए और वहां दुष्कर्म किया। रविवार अहले सुबह बच्ची खुद चल कर घाघरा थाना पहुंची और पुलिस के समक्ष अपनी आपबाती सुनाई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...