गिरिडीह: जिले में बिजली के तार की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत हो गयी है जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घटना गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के चक गांव की बताई जा रही है। बुधवार की देर रात लगभग 1 बजे यह घटना घटी है। हादसा बिजली की तार टूटने से हुआ। करंट की चपेट में सात मवेशी आ गये और उनकी मौत हो गयी। इस बिजली की तार की चपेट में तीन महिला भी आ गयीं जो गंभीर रूप से घायल हैं। महिलाओं क इलाज गावां सीएचसी में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तार महेंद्र यादव और अर्जुन यादव के घर के ऊपर से गया हुआ था। तार काफी जर्जर था। बुधवार की देर रात अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे मौके पर ही सात मवेशी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बाहर निकलने लगा तो बिजली के तार में सट गई जिससे तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिलाओं का चल रहा है इलाज

जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय मुखिया मेराज उद्दीन को सूचना दिया व घायल महिला को गावां सीएचसी भेजा। घटना के संबन्ध में बताया गया कि फुलवा देवी पति महेंद्र यादव, मन्नो देवी पति अर्जुन प्रसाद यादव व रविता देवी पिता अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल है। साथ ही महेंद्र यादव के दो बैल व दो बछड़ा व अर्जुन यादव के दो गाय व एक बछड़ा की मौत हो गई।

बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा मुखिया मेराज उद्दीन ने कहा, यह पूरी तरह लापरवाही से हुआ हादसा है। मैंने इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया था। तार बदलने की मांग की थी। कोई भी यह देखकर अंदाजा लगा सकता था कि इससे हादसा हो सकता है। विभाग की लापरवाही से सात मवेशी की मौत हुई है और तीन महिलाएं घायल हैं। अगर मेरे आवेदन पर विभाग तार बदल देता तो आज यह हादसा नहीं होता। घायल महिला को गावां अस्पताल भेजने के लिए जब 108 एम्बुलेंस में फ़ोन किये तो उन्होंने कहा कि 10 मिनट में भेजते है। जबकि 30 मिनट के बाद फ़ोन करने बाद बताया कि एम्बुलेंस का सुविधा नहीं दे सकते हैं। सरकार एक ओर करोड़ो रूपये खर्च करते है वहीं गरीबो को एम्बुलेंस तक का सुविधा नही मिलना चिंता का विषय

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...