गर्लफ्रेंड को लेकर बाइक पर घूमाने जा रहा था प्रेमी, गांववालों ने आधे रास्ते में पकड़ा, तो लड़की को पहचानने से करने लगा इंकार…फिर गांववालों ने पकड़कर करा दी शादी

पटना। गर्लफ्रेंड से मिलने आये प्रेमी की गांववालों ने पकड़कर शादी करा दी। मामला पटना के के फतुहा का है, जहां गर्लफ्रेंड को बाइक में लेकर घूमाने जा रहे प्रेमी को गांववालों ने बीच रास्ते में पकड़ लिया और फिर शादी करवा दी। लड़की का नाम खुशबू है, जबकि प्रेमी का नाम शशि है, दोनों के बीच 3 साल से अफेयर था। जानकारी के मुताबिक शशि गुजरात की पेपर मिल में काम करता था। वो छुट्‌टी पर फतुहा आया था। रविवार को खुशबू के साथ बाइक से जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक खुशबू खुसरूपुर के खिरोधरपुर की रहने वाली है। पिछले 3 सालों से फतुहा निवासी शशि कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच शशि काम करने के लिए गुजरात चला गया। गुजरात से अभी कुछ दिन पहले वह अपनी प्रेमिका से मिलने पटना पहुंचा था। गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।

हालांकि पहले तो प्रेमी ने लड़की से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया, लेकिन बाद में प्रेमी के मोबाइल नंबर और उसकी गैलरी में फोटो से दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली।इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को गांव के मुखिया के पास ले गए। पूरी बात सुनने के बाद मुखिया ने दोनों की रात में ही मंदिर में शादी करने का फरमान सुना दिया। मुखिया के फरमान सुनने के बाद गांव के लोगों ने आनन-फानन में दोनों युगल प्रेमी को शादी के लिए वह सारी व्यवस्थाएं की गईं।

Related Articles

close