बगैर मुख्य अतिथि के मना स्थापना दिवस समारोह… CM के आमंत्रण के बाबजूद राज्यपाल रमेश बैस नहीं पहुंचे समारोह में

रांची । झारखंड राज्य में 22 साल में ऐसा पहली बार हुआ है की बगैर मुख्य अतिथि स्थापना दिवस का समारोह मनाया जा रहा हो। मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने समारोह में जाने से मना कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
अचानक कार्यक्रम में फेर बदल के बाद झारखंड सरकार ने स्थापना दिवस की समारोह का मुख्य अतिथि बदला। और राज्यपाल को बतौर मुख्य अतिथि बनाया गया। लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए चर्चा होने लगी थी की क्या राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसी ही आशंका झारखंड सरकार को भी थी। इसलिए मुख्य अतिथि बनाए जाने की औपचारिकता के बाद भी आशंका जताई जा रही थी की राज्यपाल रमेश बैस समारोह स्थल पर नहीं पहुंचेंगे।
इसी आशंका को दूर करने के लिए खुद सुबह हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे। वहां हुई औपचारिक मुलाकात में हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से समारोह स्थल आने का आग्रह किया। उस वक्त भी राज्यपाल ने उनके आग्रह को सीधे रूप से स्वीकार नहीं किया था। आखिरकार कार्यक्रम बिना मुख्य अतिथि के ही शुरू करना पड़ा। मंच पर शिबू सोरेन के अलावा सीएम हेमंत सोरेन और तमाम मंत्री उपस्थित है।









