झारखंड: चतरा जिले में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के परिजन ने बड़ा आरोप लगाया। परिजन ने कहा कि एनकाउंटर फर्जी था। पुलिसकर्मियों ने पकड़कर गोली मारी है। वहीं, झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि परिजन के आरोप में कोई दम नहीं है। कोई सबूत है तो सामने लाएं।

नक्सलियों के परिजन ने कहा है कि वो सरेंडर करना चाहते थे। लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। पुलिस भी हमारे घर आती थी। सभी सरेंडर करने के इरादे से चतरा इलाके में पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें धोखे में रखकर मार दिया।

क्या कहते है डीजीपी

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जो हुआ सबसे सामने है। प्रमाण भी सामने है। परिजन के आरोप में कोई दम नहीं है। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की सरेंडर नीति अच्छी है। नक्सली मुख्यधारा में लौटें। इस तरह नक्सवाद की राह पर चलने का उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...