“डूम्सडे फिश” ने मचाई दहशत! तमिलनाडु के समुद्र तट पर मिली रहस्यमयी ओरफिश, प्रलय की आशंका से लोग डरे

चेन्नई (तमिलनाडु): क्या वाकई दुनिया के अंत की ओर बढ़ रहा है संकेत? तमिलनाडु के समुद्री तट पर एक बेहद दुर्लभ और रहस्यमयी मछली मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस जीव को वैज्ञानिक भाषा में ओरफिश (Oarfish) कहा जाता है, लेकिन कई लोग इसे ‘प्रलय की मछली’ या ‘डूम्सडे फिश’ के नाम से भी जानते हैं।
गहराइयों से सतह पर आई “समुद्री रहस्य”
स्थानीय मछुआरों ने इस अनोखी मछली को पकड़ने के बाद उसका वीडियो ‘नीरिन मगन’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मछुआरे इस विशाल मछली को उठाकर कैमरे के सामने दिखा रहे हैं।
ओरफिश का शरीर सिल्वर रंग का होता है और इसकी लंबाई 30 फीट तक जा सकती है। सिर के पास लंबी लाल पंखनुमा संरचना इसे और भी रहस्यमयी बना देती है। यह मछली आमतौर पर समुद्र की गहराई में 200 से 1000 मीटर के बीच पाई जाती है और सतह पर इसका दिखना बेहद दुर्लभ है।
‘डूम्सडे फिश’ कहे जाने की वजह?
इस मछली को लेकर जापानी लोककथाओं और मान्यताओं में गहरी आशंका जुड़ी हुई है। वहां कहा जाता है कि जब भी ओरफिश सतह पर दिखती है, उसके बाद कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा—जैसे भूकंप या सुनामी—आ सकती है। इस कारण इसे ‘डूम्सडे फिश’ या ‘प्रलय की मछली’ भी कहा जाता है।
हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी किसी भी घटना का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। ये केवल संयोग हो सकता है, लेकिन इस अनोखी मछली की मौजूदगी ने लोगों की जिज्ञासा और भय दोनों को बढ़ा दिया है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या कहता है?
समुद्री विशेषज्ञों का मानना है कि ओरफिश के सतह पर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
-
समुद्र की सतह के तापमान में बदलाव
-
समुद्री हलचल या करंट
-
बीमारी या कमजोरी के कारण मछली की दिशा भटक जाना
लेकिन वे यह भी मानते हैं कि इसका बार-बार सतह पर दिखना समुद्र के भीतर कुछ बदलावों का संकेत जरूर हो सकता है।
वीडियो देख रहे लोग बोले – “कुछ तो गड़बड़ है!”
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तमाम यूज़र्स ने कमेंट करते हुए आशंका जताई है कि समुद्र के नीचे कुछ असामान्य चल रहा है। कुछ लोगों ने इसे लेकर डर भी जाहिर किया है, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक दुर्लभ प्रजाति के मिलने की खबर मान रहे हैं।