गर्लफ्रेंड के अश्लील वीडियो पत्नी को दिखाकर, पति बनाता था वैसा ही संबंध बनाने का दबाव, DIG के आदेश पर FIR हुई दर्ज
By showing girlfriend's obscene videos to his wife, the husband used to force her to have a similar relationship, FIR was filed on DIG's orders

Wife FIR : पत्नी ने अपने पति के वहशीपन की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाकर उसका वीडियो बनाता था और फिर उसे भी इसी तरह संबंध बनाने को मजबूर करता था। मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है।
बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने डीआईजी से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पत्नी ने बताया कि उसकी शादी साल 2022 में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में हुई थी।
शादी के बाद उसका पति मानसिक और शारीरिक रूप से उसे परेशान कर रहा है। महिला के मुताबिक उसका पति गर्लफ्रेंड के अश्लील वीडियो दिखाकर उसे उसी तरह संबंध बनाने का दावा बनता है। यही नहीं विरोध करने पर उसे नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन और प्राकृतिक और प्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है।
महिला ने बताया कि उसने इस बात की जानकारी अपनी सास को भी दी, लेकिन मदद करने की बजाय देवर और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया। अगर किसी को यह बात बताइए तो उसे जान से मार डालेंगे इस मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है।