यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला: अंडरवॉटर विस्फोट से क्रीमिया ब्रिज को उड़ाया

कीव/मॉस्को। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ एक और बड़ा हमला करते हुए क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले केर्च ब्रिज (Crimea Bridge) को अंडरवॉटर विस्फोटक से उड़ा दिया है। इस हमले में करीब 1100 किलो टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, जिससे ब्रिज को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला:रूस के लिए सामरिक रूप से अहम ब्रिज
यह ब्रिज 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस द्वारा बनवाया गया था और इसे 2018 में पूरा किया गया था। यह सड़क और रेलवे ट्रैफिक दोनों के लिए उपयोगी है और युद्ध के दौरान रूसी सेना के हथियार और रसद पहुंचाने का मुख्य मार्ग रहा है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमला सुबह 4:44 बजे हुआ। इसके बाद से ब्रिज पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला:पहले भी हो चुके हैं हमले
8 अक्टूबर 2022
जुलाई 2023
इन दोनों हमलों में पुल को हल्का नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार नुकसान को “गंभीर” बताया जा रहा है।
हालांकि रूसी अधिकारियों ने अब तक हमले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला:ब्रिज को निशाना क्यों बना रहा यूक्रेन?
यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) के अनुसार, यह पुल रूसी सैन्य आपूर्ति की ‘लाइफलाइन’ है। इसलिए इसे निष्क्रिय करना यूक्रेन की युद्ध रणनीति का हिस्सा है।
पश्चिमी देशों और यूक्रेन के लिए यह ब्रिज क्रीमिया पर “अवैध कब्जे” का प्रतीक माना जाता है।