धनबाद : खालसा होटल के समीप बीच सड़क पर खून से लथपथ मिली छात्रा की लाश, उलझी हैं मौत की गुत्थी

धनबाद : रांची की रहने वाली युवती का शव धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खालसा होटल के समीप से बरामद हुआ है. मृतक लड़की रांची के चान्हो की रहने वाली थी और धनबाद में कोचिंग कर रही थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, धनबाद में एक छात्रा की लाश संदेहास्पद परिस्थितियों में मिली है। छात्रा का शव लहूलुहान हालत में गोविंदपुर में रतनपुर स्थित खालसा होटल के समीप मिली है। छात्र के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं।
जीटी रोड पर दिल्ली लेन में मंगलवार तड़के छात्रा की लाश स्थानीय लोगों ने देखी। छात्रा मूलरूप से रांची के चान्हो की रहने वाली है और गोविंदपुर में रहकर कोचिंग करती थी। आरंभिक जांच में पुलिस को छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, पहले स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है जिसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है।
फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि छात्रा की मौत कैसे हुई ?
पुलिस प्रेम प्रसंग और पढ़ाई का तनाव सहित अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। छात्रा के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है।









