रांची: राज्य सरकार कृषि बाजार शुल्क संबंधित निर्णय वापस ले सकती है। शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता तथा राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय और फागु बेसरा तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजार शुल्क से संबंधित विधेयक में दो प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की जीएसटी इत्यादि में वृद्धि जैसी जनविरोधी नीतियों से पूर्व से ही राज्य और देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।

इस विधेयक को राज्यपाल के द्वारा भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसमें बाजार समिति के माध्यम से राज्य के थोक विक्रेताओं के द्वारा खाद्यान्न एवं रोजमर्रा की अन्य आवश्यक वस्तुओं का व्यापार किया जाता है।

ऐसे में जनता को राहत देने और महंगाई का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़े, इसके लिए बाजार शुल्क विधेयक में दो प्रतिशत टैक्स के अधिरोपण पर पुनर्विचार करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...