झारखंड: अंचल निरीक्षक की हुई मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, शोक की लहर

Inspector Death: झारखंड पुलिस में शोक की लहर है। अंचल निरीक्षक राजीव रंजन की मौत हो गई है।इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा है। राजीव रंजन चास मुख्यालय में पदस्थ थे।

मिली जानकारी के मुताबिक चास मुख्यालय में पदस्थ अंचल निरीक्षक को कैंसर हो गया था। सोमवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

उन्हें मुंह का कैंसर हुआ था। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।उनका इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था।राजीव रंजन 1994 बैच के अधिकारी थे। उनके निधन से बोकारो पुलिस में शोक की लहर है।

Related Articles

close