पूर्व विधायक को कोर्ट ने भेजा जेल, जानें क्या है मामला

रांची : पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त प्रभात शर्मा की अदालत में सरेंडर किया. जिसके बाद कोर्ट ने अमित महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

वर्ष 2022 में झारखंड विधानसभा का घेराव करने से जुड़े एक मामले में पूर्व विधायक अमित महतो ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया.

सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक को जेल भेज दिया. पूर्व विधायक ने पूर्व में आए एक अन्य मामले में भी कोर्ट में सरेंडर किया जिसमें कोर्ट की ओर से दो साल की सजा सुनाई गई थी और इसके कारण उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी हालांकि बाद में कोर्ट ने 2 साल की सजा को घटाकर उसे एक साल कर दिया था. कोर्ट में सरेंडर के बाद पूर्व विधायक की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई है.

Related Articles

close