सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। सीएम सुबह 11 बजे के बाद सहारनपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक एमएस कॉलेज ग्राडंड पर जर्मन पैटर्न पर 1 लाख वर्गफीट पर पंडाल बनाया गया है। इसमें 15 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

वीवीआइपी भ्रमण के मद्देनजर जिले के सभी स्कूल-कालेजों में सोमवार को अवकाश रहेगा। सुरक्षा कारणों से यातायात प्रतिबंध एवं रूटडायवर्जन भी लागू होंगे। छात्र-छात्राओं को असुविधा से बचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह अवकाश घोषित किया गया है।सोमवार को जनता रोड स्थित महाराज सिंह कालेज के क्रीड़ास्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी ने अपने लिए नगर निगम की सभी 17 सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार अभियान में उतर रही है। स्टार प्रचारकों के साथ ही सभी मोर्चों को भी जनता के बीच जाकर संवाद, सम्मेलन करने का टारगेट दिया है। सीएम योगी सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद शामली के बीबी इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की गई। मैदान पर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया। इसके साथ ही जेसीबी से मैदान को समतल बनाया गया। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां रखी गई। जनता रोड पर पुवांरका ब्लॉक कार्यालय के पास हेलीपैड भी लगभग तैयार कर लिया गया है।

उधर, भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर तीन बैठक की। इसके अलावा जनसभा स्थल का भी जायजा लिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...