अररिया। चुनाव ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान का निधन हो गया। इलेक्शन ड्यूटी के दौरान होम गार्ड जवान की तैनाती क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचैली स्थित बूथ सेंटर 49 ,50, 51 में थी। जवान का नाम महेंद्र साह है, जो सीतामढ़ी के रंजीतपुर गांव के निवासी थे। 1989 बैच के जवान महेंद्र 4 साल बाद वो रिटायर होने वाले थे। महेन्द्र सीतामढ़ी के डुमरा में पोस्टेड थे। लोकसभा चुनाव के दो चरणों के बाद तीसरे चरण के चुनाव की ड्यूटी अररिया के प्लासी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचैली स्थित बूथ सेंटर 49 ,50, 51 पर लगी थी।

चुनाव ड्यूटी के लिए वो सोमवार को ही बूथ पर पहुंचे थे। रात का खाना खाकर बाकी जवानों की तरह वे भी सोने चले गए। सुबह काफी समय हो जाने के बाद भी जब वे नहीं उठे तो वे लोग उन्हें नींद से जगाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि महेंद्र साह लंबी सांसें ले रहे हैं। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल अररिया पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साथी जवानों ने बताया कि शाम की चाय पी और सोने से पहले खाना खाया। घर वालों से कहा था कि चुनाव खत्म कराकर आऊंगा और घर में इत्मीनान से कुछ दिन अपनों के साथ रहूंगा। होम गार्ड जवान की मौत की सूचना सीतामढ़ी में रहने वाले परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद परिजन वहां से अररिया के लिए रवाना हो चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जायेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...