रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिये गये है। बैठक में कर्मचारियों के संदर्भ में भी कई अहम फैसले लिये गये हैं। कैबिनेट की बैठक में 7वें वेतन आयोग की अनुशंसा के तहत अब कर्मचारियों को हवाई यात्रा का लाभ दिया जायेगा। इसके तहत जो पहले लेवल 16 और लेवल 17 वेतनमान वाले कर्मियों को ही एक्जेकेटिव श्रेणी में हवाई सेवा की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब लेवल 15 से लेवल 17 तक के वेतनमान वाल वाले कर्मी भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। वहीं पहले लेवल 13 से लेकर 15 तक के कर्मचारी इकॉनमी श्रेणी की हवाई सेवा का लाभ ले पाते थें, अब वो लेवल 12 से लेकर 15 तक इकॉनॉमी श्रेणी का लाभ ले सकेंगे। सभी लेवल के कर्मियों को एक लेवल अपग्रेड किया गया है।

  • वहीं झारखंड के सरकारी पारा मेडिकल संस्थान से अपना पाठ्यक्रम को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अब प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 1 साल का बांड आधारित सेवा देना जरूरी होगा। अगर वो बांड की शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें 1 लाख रुपये जुर्माना देना होगा।
  • राज्य सरकार के वैसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2004 के पूर्व पूर्ण हो गयी है, परंतु दिनांक 1 दिसंबर 2004 के पश्चात नियुक्त हुए हो, उन्हें पुरानी पेंशन योजना की अनुमान्यता के लिए निर्गत संकल्प में कैबिनेट में संशोधन किया है।
  • राज्य के हेलीकॉप्टर के लिए नियुक्त पायलट की अनुबंध मानदेय में बढोत्तरी की गयी है। इसके तहत अब उन्हें 5 लाख से बढाकर 5.50 लाख रुपये अनुबंध राशि दिया जायेगा। वहीं कुछ भत्ता भी उन्हें दिया जायेगा।
  • पश्चिम सिंहभूम में नये थाना की स्वीकृति दी गयी है।
  • वही जिलास्तर पर आरक्षण में संशोधन को लेकर भी आज की कैबिनेट में मुहर लगायी गयी है।
  • शिक्षा प्रोत्साहन योजना को लेकर विशेष कोचिंग को लेकर आज कैबिनेट में निर्णय लिया गया है।
  • वित्त आयोग के अध्यक्ष व सदस्य की नियुक्ति की सेवा में संशोधन किया गया है। उम्र सीमा को 70 साल किया गया है।
  • बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के असमायोजित कर्मियों को समायोजित करने के संदर्भ में कैबिनेट में निर्णय लिया है।
  • राज्य कर्मचारियों की ई लिट्रेसी की परीक्षाओं के संदर्भ में कैबिनेट ने निर्णय लिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...