मेष राशिफल
आज खुशखबरी मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। परिवार में शांति रहेगी। मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ने का समय आ गया है। मन को शांत रखें। आज का दिन बहुत भाग दौड़ वाला रहेगा। व्यस्त कार्यक्रम रहने के कारण आप समय पर भोजन भी नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन की राह थोड़ी कठिन रहेगी। आय का स्रोत बढ़ाने के लिए आप कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास करेंगे। प्रेम रिश्ते में सब कुछ ठीक रहे इसके लिए लव पार्टनर को सकारात्मक भाव रखना चाहिए और छोटी बात का बतंगड़ नहीं बनना चाहिए। मोतियाबिंद के रोगियों को तब तक शैम्पू से बचना चाहिए जब तक उनके नेत्र विशेषज्ञ सलाह न दें। आज आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों के विवाद में न कूदें।

वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। लाइफ पार्टनर विश्वासघात कर सकता है। व्यवसाय में भी बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। आज करियर में नए अवसर की प्राप्ति होगी। आज कार्यस्थल पर आपकी बौद्धिक क्षमता का इम्तिहान होगा। आज घरेलू ख़ुशियाँ बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। अपने करीबी रिश्तेदारों से भी अपना व्यक्तिगत रहस्य शेयर ना करें। व्यापारियों के लिए आज अच्छा दिन रहने वाला है उनके व्यवसाय में वृद्धि होगी आर्थिक लाभ भी होगा। घुटनों के नीचे चोट लगने का योग बन रहा है। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक सुरक्षा नियमों का पालन करें।

मिथुन राशिफल
व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के सेहत का ध्यान रखें। मौसम संबंधी बीमारियों के कारण संतान की सेहत खराब हो सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। आज आप विश्लेषणात्मक सोच द्वारा कठिन एवं जटिल समस्याओं से निपटने की क्षमता विकसित करेंगे। पिता का आर्थिक सहयोग आपके आर्थिक संकट को दूर करेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया अनुबंध की आर्थिक पृष्ठिभूमि को मजबूत करेगा। आपकी गरिमामयी उपस्थिति आपके लव पार्टनर के उत्साह को बढ़ाएगी। यदि आप दर्द से पीड़ित हैं, विशेष रूप से आपके ऊपरी पेट के दाहिने हिस्से में, तो इसे नज़रअंदाज न करें।

कर्क राशिफल
किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आज आपको कार्यस्थल पर क्रिएटिविटी का सर्वोत्तम उपयोग करने में बहुत कठिनाई होगी। आज आप अपने रिश्तेदारों के साथ का आनंद लेंगे। बच्चों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई को लेकर प्रवेश प्रक्रिया में मदद करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए आप एजुकेशन लोन ले सकते हैं। आज लव पार्टनर का साथ मिलने से आपका अकेलापन और मायूसी दोनों दूर हो जाएगी। कुछ लोगों का गला बैठने के कारण उनको बोलने में परेशानी होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को जनता का विरोध झेलना पड़ेगा। शेयर बाजार में लाभ हो सकता है। परिवार में शांति रहेगी। पत्नी की ओर से आपको सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल
आज का दिन आपकी नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के मामले में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपको कार्यस्थल पर सुव्यवस्था लाने के लिए गंभीर प्रयास करना पड़ेगा। आज आपके नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आर्थिक लेनदेन करने से बचें। आज आपका निवेश आर्थिक हानि कराएगा। जीवनसाथी के साथ शाम का समय तनावपूर्ण रहेगा सावधान रहें। आज कुछ लोग धार्मिक स्थल पर जाकर पूजन पाठ करेंगे। आपको अपने लव पार्टनर से आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा। स्वस्थ रहने और चमकती त्वचा के लिए आपके आहार में फल और सब्जियाँ शामिल करें।

कन्या राशिफल
आज आप आर्थिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। परिवार में वाद विवाद की स्थिति बनने पर ज्यादा गुस्सा न करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन में तो उदार होना चाहिए लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में उदार बनने से आपका नुकसान होगा। पिता का स्वास्थ्य सुधार करने के लिए आप उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती कराएंगे। कुछ लोग आज छुट्टी का आनंद लेंगे और परिवार सहित कहीं घूमने जाएंगे। अपने लव पार्टनर के साथ कैंडिल लाइट डिनर करेंगे और साथ में पिक्चर देखेंगे। आपके खान-पान की गलत आदतें आपकी त्वचा पर बुरा असर डाल सकती हैं।

तुला राशिफल
स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान हो सकते हैं। यात्रा टल सकती है। किसी कार्य विशेष के लिए विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में तेजी आ सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत में बाधा आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज कार्यस्थल पर जो आपकी बुराई कर रहे हैं या आपसे कंपटीशन रखते हैं उन पर विजय प्राप्त करेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोग प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलकर अपना अनुभव शेयर करेंगे और उनसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। घरेलू परेशानी दूर करने के लिए आपस में बात करें। आज शॉपिंग मॉल से अपने लिए और बच्चों के लिए नए कपड़े खरीद कर लायेंगे। किसी सामाजिक समारोह में आपके प्रति कोई आकर्षित होगा। चिंता और झल्लाहट से बचें अन्यथा इसका असर स्वास्थ्य पर ही पड़ेगा।

वृश्चिक राशिफल
माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार व्यवसाय में पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। गुस्सा करने से बचें। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। आपको अपने सीनियर्स को खुश करने के लिए अपने सहकर्मियों की चुगली नहीं करनी चाहिए। बच्चों को बाहरी भोजन नहीं खाने देना चाहिए खासकर फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें। आज आप घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे जिससे एक मजबूत बजट खर्च होगा। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं लेकिन अपनी भावनाएं व्यक्त करने में आपको संकोच होगा। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आपको ज्यादा चीनी और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को आज ज्यादा ही आलस्य आएगा।

धनु राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई नया काम आज आपको अच्छा लाभ दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। मनोबल बढ़ेगा। आज किसी समारोह में शामिल होंगे जहां आप के मन की बात पूरी होती हुई दिख रही है। कुछ लोग अपना मकान निर्माण करने में मजदूर की मदद करेंगे। आज आप अपने पुराने निवेश की देखरेख करेंगे और भविष्य के निवेश की समीक्षा करेंगे। मर्यादित रहना आपके लिए सामाजिक तौर पर बहुत जरूरी है, क्योंकि चरित्रहीनता समाज के लिए और आपके लिए भी अच्छी नहीं है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है आज आप वाहन शोरूम में देखने जाएंगे। कुछ लोगों का जल्द ही ऑपरेशन होता हुआ दिख रहा है।

मकर राशिफल
आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मित्रों से आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने को सभी परिस्थिति में मजबूत पाएंगे। बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए परिवार सहित आज बाहर किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने की वजह से आज आपका पैसा खर्च होगा। आप अपने लव पार्टनर को यह एहसास दिलाएं कि कोई है जो उसकी परवाह करता है। अपने को स्वस्थ रखने के लिए खूब पैदल चले। प्रभावशाली लोगों से आपकी मित्रता बढ़ने वाली है।

कुंभ राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ होगा। कानूनी मामलों का निराकरण होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आज सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग नये डीलर बनाने के लिए मेहनत करेंगे। तकनीकी लोग आज अपने लक्ष्य को पूर्ण करने की भरसक कोशिश करेंगे। बच्चों को सही दिशा और दशा का ज्ञान देने के लिए आपको विशेष समय में उनको प्रेरित करना चाहिए। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज उनके साथ आपकी शाम बहुत खुशहाल रहने वाली है। आज पूरा दिन आप अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको अपने बीमारी में राहत के लिए आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टर की भी सलाह लेनी चाहिए।

मीन राशिफल
राशि वालों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज किसी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। ज्यादा शारीरिक आराम देना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है इससे आपका वजन ही बढ़ेगा।आज आपकी यात्रा कष्टकारी रहेगी। कोई कीमती सामान आपका खो सकता है। बाहरी मित्र आपका केवल धन ही खर्च करायेंगे। आज सावधान रहिए उनसे विवाद भी हो सकता है। पार्टनरशिप में आप कोई भी व्यापार ना करें क्योंकि ग्रह गोचर आपके लिए उचित योग नहीं बना रहे हैं। प्रेम भरे दो शब्द आपके लव पार्टनर के मन को बहुत खुश कर देंगे। बिना विचार किये कोई भी कार्य न करें इससे नुकसान ही होगा। विरोधी वर्ग हताश हो सकता है। व्यापार में लाभ हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहे मतभेद दूर होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...